माइग्रेन में कौन सा फल नहीं खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Thu 1st Dec 2022 : 10:47

माइग्रेन के मरीज़ हैं तो पनीर और खट्टे फल खाना छोड़ दें, बढ़ सकती है समस्या
खानपान का असर हमारे शरीर पर दिखता है. अगर आप हेल्दी डाइट लेते हैं, तो यह आपको लंबे समय तक स्वस्थ रखता है. हेल्दी डाइट को रूटीन में शामिल करने से स्किन पर भी चमक आती है. वहीं, अनहेल्दी फूड आइटम्स का सेवन करने से कई तरह की समस्याएं हो सकती हैं.जिनमें से एक है माइग्रेन. बदलती लाइफस्टाइल और खानपीन के बीच माइग्रेन की समस्या आम होती जा रही है.मुताबिक माइग्रेन जीवनशैली के कारण होने वाली ही एक बीमारी है. ये लाइलाज नहीं है. इसे अपनी जीवन शैली, खान-पान की आदत को सुधार कर सही कर सकते हैं. डॉक्टर के अनुसार अगर आपको माइग्रेन की समस्या है, तो डेयरी प्रॉडक्ट्स को अवॉयड करें. इस बीमारी में चीज और दही का सेवन नुकसानदायक हो सकता है. दरअसल प्रॉडक्ट्स में मिलने वाला टायरामिन नामक एक तत्व इन सभी प्रकार की चीजों में पाया जाता है. यह माइग्रेन और उससे जुड़ी समस्याओं को बढ़ा सकता है.


खट्टे फलों से भी बढ़ता है दर्द
संतरा, नींबू और कीवी जैसे फलों को इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए बेहतर माना जाता है. इन सभी फलों में भरपूर मात्रा में विटामिन C पाया जाता हैं, लेकिन माइग्रेन से पीड़ित लोगों के लिए इनका सेवन उनकी मुश्किलें बढ़ा सकता है.

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info